मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

इटावा–औरैया को जोड़ने वाले पांटून पुल के स्थायी निर्माण की उठी मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इटावा–औरैया को जोड़ने वाले पांटून पुल के स्थायी निर्माण की उठी मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के इटावा और औरैया जनपद को जोड़ने वाले भरेह–असेवा घाट पर पांटून पुल के स्थायी निर्माण की मांग एक बार फिर ज़ोर पकड़ने लगी है। स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि हर वर्ष यमुना नदी पर अस्थायी पुल बनाया जाता है। बारिश और बाढ़ के मौसम में हट जाता है। इसके कारण ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। दैनिक जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।फेरी लगाने वाले दुकानदार रफ़ीक़ ख़ान ने बताया कि अस्थायी पुल हट जाने पर उन्हें नदी पार जाकर इटावा की ओर जाने के लिए लगभग 50 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय व धन दोनों की बर्बादी होती है।सब्ज़ी की फेरी लगाने वाले दुकानदार संजीव गौतम ने बताया कि भरेह घाट पर पांटून पुल बनने से चकरनगर तहसील क्षेत्र के गांवों की दूरी मात्र 5 किलोमीटर रह जाती है, जिससे जल्दी फेरी लगाने और व्यवसाय को बढ़ाने में बड़ी सुविधा मिलती है।असेवटा गांव निवासी अवधेश डीलर ने बताया कि पुल न होने की वजह से इटावा जनपद के पड़ोसी गांवों में किसी कार्यक्रम या निमंत्रण पर शामिल होना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग समय पर पहुंच ही नहीं पाते। असेवा गांव के ही निवासी शिवराम सिंह सेंगर ने कहा कि भरेह गांव स्थित सुप्रसिद्ध भरेश्वर बाबा मंदिर में दूर-दराज़ से श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन पुल न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।गांव के ओमकार शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि इटावा और औरैया के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग लोगों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शासन को जल्द से जल्द पांटून पुल का स्थायी निर्माण करवाना चाहिए, ताकि दोनों जिलों का आपसी संपर्क और आवागमन बेहतर हो सके।स्थानीय जनता का कहना है कि पांटून पुल का स्थायी निर्माण होने से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक गतिविधियों में तेजी आएगी और क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें