मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

घर में घुसे बदमाश ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूस कर बांधे हाथ-पैर, लूटपाट कर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

औरैया,। जनपद के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम बरकशी में एक महिला

के संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ-पैर बंधे मिले हैं, जबकि आंखों पर पट्टी

और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर

पहुंची और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए छानबीन की। पीड़िता

ने पुलिस को बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट कर ले जाने की घटना बयां

की है। पुलिस महिला और अन्य बिन्दुओं पर तफ्तीश में जुट गई है।

बरकसी

निवासी चंद्रभान पुत्र नाथूराम अपने भांजे कमल के शांति पाठ में कानपुर के

नसरापुर थाना बिल्हौर गए हुए थे। घर में पत्नी रेखा 35 वर्ष चांदनी सात

वर्ष और सौम्या दो वर्ष मौजूद थीं। आज सुबह जब बेटी चांदनी उठी और उसने मां

को कमरे में हाथ-पैर बंधे और आंखों पर पट्टी व मुंह में कपड़ा ठूंसा देखा

और हैरान हो गई। मां को इस हालत में देखते ही वह रोते हुए पड़ोस में रहने

वाली चाची को बुला लाई। रेखा की हालत देख चाची घबरा गई। उन्होंने शौच के

लिए जा रहे धीरेंद्र पुत्र मोतीलाल को बुलाया। इस बीच चाची बेहोश हो गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वीनेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक

कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये। कुछ देर में पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी

फारेंसिक टीम के साथ पहुंच गयी।

पुलिस ने पीड़िता को 108 एम्बुलेंस

द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा, जहां पर उसका उपचार किया

जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना

में मुलाकात कर घटना की जानकारी की। पीड़िता ने बताया कि उसे डरा धमका कर

चाभी लेकर घर में घुसे बदमाश 21 हजार रुपये, चांदी की पायलें आदि जेवरात भी

ले गए हैं और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर व हाथ-पैर बांध कर छोड़कर भाग

गए। पीड़िता के परिजनों ने घटना की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी है। एसपी

ने पुलिस को घटना का अतिशीघ्र खुलासा किये जाने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें