मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत; चालक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत; चालक फरार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। इंडियन ऑयल चौकी के पास तेज रफ्तार डंपर के पीछे फंसकर एक युवक काफी दूरी तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर कानपुर की ओर से आ रहा था। किसी कारणवश युवक वाहन के पिछले हिस्से में फंस गया और चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। राहगीरों ने युवक को डंपर के पीछे लटका और घसीटते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।हादसे के बाद चालक डंपर को घटनास्थल के पास खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें