मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

टाटा स्टील में चोरी की कोशिश नाकाम, एक आरोपित धराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टाटा स्टील में चोरी की कोशिश नाकाम, एक आरोपित धराया

पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने सतर्कता दिखाते हुए रविवार रात एलडी-1 ट्रैक हॉपर क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान एकआरोपित को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।घटना रात लगभग 11:50 बजे की है। सुरक्षा विभाग को पहले ही सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर क्षेत्र में सुरक्षा घेराबंदी की गई। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सुरक्षाकर्मियों ने दबिश दी और रहमत कुरैशी (35), पिता अनमल कुरैशी, निवासी धातकीडीह ब्लॉक-ए, बड़ी मस्जिद के पास को रंगे हाथ पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, रहमत कुरैशी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी दो बार चोरी की कोशिश में पकड़ा जा चुका है। नियमित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए डब्ल्यूपीएफए ले जाया गया और फिर बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कंपनी परिसर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें