मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी सहित पुलिस जवान घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी सहित पुलिस जवान घायल

रांची,। रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले को लेकर चल रही ग्राम सभा में लापुंग थाना के पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी के सिर में चोट लगी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।बेड़ो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक राम ने बताया कि लापुंग में जमीन विवाद को लेकर चल रहे ग्राम सभा में कुछ असामाजिक तत्वों के मौजूद रहने की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव ग्राम सभा में पहुचे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम पर हमला किया गया। इस हमले में थाना प्रभारी को सिर में चोट लगी है। जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। घायल थाना प्रभारी का लापुंग में ही प्रारंभिक इलाज करवा कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है । ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद है। पुलिस को आशंका है कि ग्रामीणों को कुछ बाहर से आए लोग भड़का रहे हैं।इस बीच डीआईजी सह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने घायल थाना प्रभारी से अस्पताल में मुलाकात की और स्वास्थ्य का जानकारी ली। एसएसपी ने डॉक्टर से बातचीत कर घायल थाना प्रभारी और जवान का बेहतर इलाज करने का अनुरोध किया। मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह रांची के बेड़ो थाने पर भी हमला किया गया था। इस मामले की जांच में बाहरी लोगों का ही हाथ सामने आया था। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लोग बेड़ो पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को उकसा कर थाना में हमला कराने की घटना को अंजाम दिलवाया था। आशंका जताई जा रही है कि बेड़ो की घटना में शामिल लोग ही लापुंग में भी थे। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें