मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

एटीएस ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह

के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विकास

कुमार, गुलशन कुमार और माहताब आलम शामिल है। इनके पास से दो देशी पिस्टल,

21 गोलियां, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एटीएस के एसपी

ऋषभ कुमार झा ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि

गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह के तीन अपराधी पतरातू के सांकुल एवं जयनगर के

आसपास छुपकर रह रहे हैं । वर्तमान में अमन साहू गिरोह के सक्रिय अपराधी हैं

और इनके जरिये कई स्थानों पर फायरिंग की घटना की गई है।

इस सूचना

पर एटीएस टीम के जरिये रामगढ़ जिला के पतरातू क्षेत्र में छापेमारी कर

तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि अमन साहू

संगठित आपराधिक गिरोह की ओर से हाल में की गई फायरिंग की घटना का सफल

खुलासा किया गया है। तीनों अपराधी और पूर्व में एटीएस की ओर से गिरफ्तार

राजा अंसारी, मंनिन्दर कुमार जरिये कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इनमें

छह मार्च को सिकीदरी थाना के ओरमांझी-गोला भारतमाला सड़क निर्माण के

कार्यस्थल पर फायरिंग की घटना, छह फरवरी को ओरमांझी में भारतमाला

प्रोजेक्ट पर फायरिंग , नौ फरवरी को भुरकूण्डा के स्वामी सिद्धांत बाउरी

नामक व्यक्ति के उपर फायरिंग शामिल है। तीनों घटनाओं में इस्तेमाल की गई

बाइक एवं हथियार को एटीएस टीम ने बरामद कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें