मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

राजभवन में एट होम और 'बैंड डिस्प्ले का हुआ कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

27 जनवरी । गणतंत्र दिवस समारोह अवसर पर राज्यपाल सीपी

राधाकृष्णन की गरिमामयी उपस्थिति में राज भवन में आयोजित शनिवार को ‘एट

होम कार्यक्रम’ और ‘बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। मौके पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, पूर्व

मुख्यमंत्री व विधान सभा सदस्य बाबूलाल मरांडी, लोक सभा सांसद संजय सेठ,

मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक सहित भारतीय प्रशासनिक और

पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह

में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, प्रथम बटालियन जम्मू और कश्मीर लाइट

इन्फैंट्री, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस- 1, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय एवं

विवेकानंद विद्यालय, राँची की टीम द्वारा बैंड डिस्प्ले का मनमोहक

प्रस्तुति की गई। मौके पर राज्यपाल ने मोरहाबादी में आयोजित गणतंत्र दिवस

समारोह 2024 के अवसर पर झांकी, परेड एवं बैंड प्रदर्शनी के विजेताओं के

मध्य पुरस्कार वितरण भी किया । उल्लेखनीय है कि झांकी में झारखण्ड राज्य

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड प्रथम, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग

द्वितीय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सूचना

एवं जन-संपर्क विभाग को तृतीय, परेड में सेना को प्रथम, जैप- 1 को द्वितीय,

सी०आर०पी०एफ० को तृतीय, बैंड में जैप-1 को प्रथम, सेना को द्वितीय एवं जैप

10 को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें