राज्यपाल से मिले विधानसभा अध्यक्ष
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बुधवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने राज भवन में मुलाकात की। दोनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल को विधानसभा अध्यक्ष ने झारखंड विधानसभा की ओर से प्रकाशित "डायरी" एवं "वार्षिक कैलेंडर" भेंट की।





