मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक ,दिए कई निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। इसको लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अधिकारियों को सदन की कार्यवाही के दौरान आनेवाले सवालों का ससमय, सही और सटीक जवाब विभागों द्वारा दिए जाने का निर्देश दिया। विधानसभाध्यक्ष ने विभागीय सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि आज भी सदन के अंदर लाए गए कई सवालों का जवाब अनुत्तरित होने के कारण सदस्य संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे में लंबित सभी सवालों का जवाब विधानसभा में उपलब्ध कराया जाए। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए स्पीकर ने कहा कि सवालों का जवाब लंबित होने के पीछे की वजह यह है कि विभाग के अधिकारी विधानसभा के सवाल को गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसे में उनको जिम्मेदारी समझनी होगी। बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह के अलावे कई विभागों के सचिव मौजूद थे।

22 फरवरी को होगी विधायक दल के नेता की बैठक

बजट सत्र को लेकर गुरुवार 22 फरवरी को विधायक दल की बैठक विधानसभा में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण संचालित करने पर विचार किया जायेगा। आपको बता दें कि यह बजट सत्र पंचम विधानसभा का अंतिम बजट सत्र होगा इस लिहाज से यह खास है। बजट सत्र के दौरान 27 फरवरी को वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें