मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद, । झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति

बुधवार को जिले के दौरे पर रही। समिति ने धनबाद परिसदन सभागार में जिले के

अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सह टुंडी

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने की।

बैठक में समिति द्वारा जिले में पाइप

लाइन बिछाने, सीवरेज ड्रेनेज,जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना से

संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। जिसमें सड़क को तोड़कर कार्य किया गया

उसे विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया कि नहीं। साथ ही पूर्ववत

स्थिति में लाने के पश्चात विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए जाने से

संबंधित समीक्षा की गई।

इस दौरान जिले के धनबाद नगर निगम क्षेत्र एवं

चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत किए गए

कार्यों की भी जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। साथ ही पदाधिकारियों से

सड़क को खोदने और उसे फिर से पुरानी स्थिति में लौटाने को लेकर जरूरी दिशा

– निर्देश दिया।

समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें