मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा: हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा: हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित

रांची। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य नगड़ी में बनने वाले रिम्स-२ के निर्माण और सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर हंगामा करने लगे।

विपक्ष के सदस्य हाथों में पंपलेट लेकर वेल में पहुंचकर रिम्स -2 के निर्माण को वापस लो, जैसे नारे लगाने लगे। साथ ही सत्ता पक्ष के सदस्य भी वेल में आकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से सदस्यों को आसन पर वापस बुलाने को कहा। बावजूद इसके विपक्ष के विधायक नहीं माने और लगातार नारेबाजी करते रहे। मार्शल ने विपक्ष के सदस्यों के हाथों से पंपलेट ले लिया। कुछ सदस्यों ने पंपलेट को सदन में फाड़कर रिम्स-2 के निर्माण का विरोध किया।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इसके पूर्व सदन की कार्यवाही सुबह 11:06 से शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य अपनी सीट पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। विपक्ष के विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष से हाउस को ऑर्डर में लाने को कहा। बावजूद इसके सत्ता पक्ष विपक्ष के सदस्यों की ओर से हंगामा होता रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें