मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में चार की मौत, 15 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में चार की मौत, 15 घायल

रांची। रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सवारी वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गए। यह वाहन तमाड़ से बुंडू के ताउ मैदान में आयोजित आदिवासी जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए लोगों को लेकर आ रहा था। बुंडू के गोसाईडीह के समीप वाहन का टायर फट गया और वाहन पलट गया।पुलिस के अनुसार, इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15 लोग घायल हो गये। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने पलटी हुई सवारी वाहन के नीचे फंसे हुए घायलों को निकालने में मदद की और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।मृतकों की शिनाख्त ब्रजकिशोर मुंडा (35), रासबिहारी मुंडा (45), डोमन सिंह मुंडा (48)और जगरनाथ सिंह मुंडा (55) के रूप में की गई है।डीएसपी बुंडू ओम प्रकाश ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि 15 लोग घायल है, सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया है।वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कांके विधायक सुरेश बैठा और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की रिम्स पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें