मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

इस विस चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है, एक नया झारखंड बनाना है : हिमंता बिस्वा सरमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
इस विस चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है, एक नया झारखंड बनाना है : हिमंता बिस्वा सरमा

रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हमने 20 सितंबर को भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी और आज यह यात्रा अपने अंतिम चरण में है। दाे अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हजारीबाग आएंंगे और इसके साथ झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा। हमें इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है। एक नया झारखंड बनाना है।हिमंता बिस्वा सरमा साेमवार काे टाटीसिल्वा में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब रघुवर दास की सरकार थी तब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने जनता से कई वादे किए थे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि यदि जेएमएम की सरकार बनेगी, तो आदिवासी और मूलवासियों का कल्याण होगा। वर्ष 2019 में जेएमएम के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो 5 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी लेकिन हर बार परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं और युवाओं को नौकरी नहीं मिलती।सरमा ने कहा कि असम में मैंने 1.5 लाख लोगों को नौकरी दी है और एक भी पेपर लीक का आरोप नहीं लगा है जबकि झारखंड में हर परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं, जिससे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। हेमंत सोरेन ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन क्या किसी के बैंक खाते में पैसा आया? आपने खुद वादाखिलाफी की है। झारखंड के युवाओं से माफी मांगिए। यदि आप माफी नहीं मांगते, तो बस एक बार चुनाव परिणाम का इंतजार कीजिए। झारखंड के युवा आपको जवाब देंगे।सरमा ने कहा कि जब झारखंड विधानसभा चुनाव हुए थे, उस समय हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर महीने चूल्हा का खर्च दिया जाएगा। गरीब परिवारों को पेंशन दी जाएगी और बेटियों की शादी पर 51,000 रुपये का सोने का सिक्का दिया जाएगा लेकिन किसी को सोने का सिक्का मिला क्या? सोने का सिक्का कहां है? हमारी असम, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। असम की माताओं को हमने बैंक में पैसा देना शुरू किया है। तीन महीने से हमने 1,250 रुपये देना शुरू किया है।सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अब जाने वाली है और अब उन्होंने 'मंइयां योजना' शुरू की है, जिसमें एक महीने का 1,000 रुपये दिया जा रहा है। आप लोग देखिए, जहां भी जाइए, मंइयां योजना के तहत इतनी धोखेबाज सरकार कहीं नहीं देखी होगी। हम 'गोगो दीदी योजना' लेकर आ रहे हैं और यह मोदी की गारंटी है। इस सरकार ने कहा था कि बालू मुफ्त में देंगे लेकिन क्या किसी को बालू मुफ्त में मिला है?सरमा ने कहा कि संथाल में घुसपैठिए भर चुके हैं। हेमंत सोरेन कहते हैं कि घुसपैठिए नहीं हैं। एक बार झारखंड में भाजपा को आने दीजिए, ये लोग कानून के साथ धक्का देकर भगा दिए जाएंगे। यह झारखंड आदिवासियों का है, घुसपैठियों का नहीं। हेमंत सरकार आवास बनाने के लिए अवसर नहीं देती। हमारी सरकार बनने पर मैं 5 लाख आवास देने का वादा करता हूं। सरमा ने कहा कि कुछ दिन पहले उत्पाद सिपाही की दौड़ शुरू हुई, जिसमें 18 युवाओं की मौत हो गई। सरकार का दायित्व बनता है कि जिन युवाओं का निधन हुआ है, उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी मिलनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें