मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड को घुसपैठियों ने हाईजैक कर रखा, मंत्री इरफान को इस बारे में सोचना चाहिए : हिमंता बिस्वा सरमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट की टिप्पणी है कि राज्य को घुसपैठियों ने हाईजैक कर रखा है। मंत्री इरफान अंसारी को इस बारे में सोचना चाहिए। वे शनिवार काे मीडिया से बातचीत कर रहे थे।सरमा ने कहा कि उत्पाद सिपाही नियुक्ति मामले में जांच का दायित्व राज्य सरकार का है। यदि उन्हें लगता है कि उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिख सकते हैं। यदि वे ऐसा करते हैं तो भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करेगी। चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी, जदयू और भाजपा के साथ गठबंधन होगा। अब तक 99 प्रतिशत सीटों पर फैसला हो चुका है। कुछ सीटों की ही चर्चा बाकी है। पितृ पक्ष समाप्त होते ही गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी।एक सवाल के जवाब में सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन के पत्र का जवाब मैं दूंगा। हालांकि, जवाब वे खुद जानते हैं। सोरेन को यह बताना चाहिए कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड के किसी आदिवासी के लिए आरक्षित सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ीं? उत्तर उनके घर में ही है। यह उत्तर हमें देने की जरूरत नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने लिखित जवाब मांगा है तो समय मिलते ही उन्हें मैं जवाब दूंगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें