मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में सवाल पूछने पर हेमंत सरकार मारती है छह लाठी : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में सवाल पूछने पर हेमंत सरकार मारती है छह लाठी : बाबूलाल मरांडी

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि झारखंड में सवाल पूछना मना है। अगर झारखंड सरकार से सवाल पूछते हैं तो अपनी हड्डी तोड़वाने के लिए तैयार रहे। यहां सवाल पूछने पर पुलिस छह लाठी मारती है।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की शह पर हो रही गौ हत्या और हमारे पारंपरिक मूल्यों को नष्ट करने की साजिशें अब और नहीं सहन की जा सकती। ऐसे कृत्य सिर्फ समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। सभ्य समाज में इस तरह के घृणित कृत्यों की कोई जगह नहीं हो सकती। हिंदू अस्मिता के साथ अब और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने की निंदा की है।उन्होंने कहा है कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आस्थाओं पर सीधा हमला है। झामुमो कांग्रेस सरकार में ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। अपराधियों को पता है कि वोट बैंक के कारण झामुमो कांग्रेस की सरकार उन्हें संरक्षण देगी।बाबूलाल ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर सोमवार को पोस्ट में कहा है कि सवाल कैसा भी हो, सवाल का उद्देश्य कैसा भी हो, हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड में शासन और प्रशासन से सवाल पूछने की सख्त पाबंदी है। इसके बाद भी अगर आपने हिम्मत करके हिम्मतवाली सरकार से सवाल पूछने की जुर्रत की, तो पुलिस की लाठी से हड्डी तोड़वाने के लिए तैयार रहिए।उन्होंने कहा कि झारखंड में जो कोई सवाल पूछता है उसे हिम्मतवाली सरकार में छह लाठी मारी जाती है। पहली लाठी उसके दुस्साहस के लिए, दूसरी अधिकार मांगने के लिए, तीसरी, सवाल पूछने के लिए, चौथी सड़क पर उतरने के लिए, पांचवीं झूठ का हिसाब मांगने के लिए और छठवीं लाठी राजा के जरिये बोले गए झूठ को, सच न मानने के लिए मारी जाती है। बाबूलाल ने आगे लिखा है कि अब और नहीं हेमंत जी, जनता 20 तारीख को, 13 तारीख की तरह ही वोट रूपी लाठी से आपको चित्त करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें