मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के राजगीर में होने वाले महिला एशियाई हॉकी चैम्पियंस के मद्देनजर डीजीपी ने की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के राजगीर में होने वाले महिला एशियाई हॉकी चैम्पियंस के मद्देनजर डीजीपी ने की बैठक

पटना। बिहार के राजगीर में 11 से 20 नवम्बर तक महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इसी के संदर्भ में पुलिस महानीदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में मंगलवार शाम पुलिस मुख्यालय में बैठक की गई। डीजीपी आलोक राज ने विभिन्न ऐजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा, पदाधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन के संदर्भ में समीक्षा की।बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवा, सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात), एमआर नायक, अपर पुलिस महानिदेशक (बिविसपु) के साथ ही आर शंकरण, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना (अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर) सम्मिलित हुए।हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन इस बार बिहार के राजगीर में किया जा रहा है, जिसमें भारत सहित 06 देश की टीमें भाग ले रही हैं। ये टीमें चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं जापान हैं। इस खेल का आयोजन 11 से 20 नवम्बर तक किया जाएगा। भारतीय टीम 04 नवम्बर को ही बिहार आ जायेंगी तथा राजगीर में खेल अभ्यास करेंगी। अन्य टीमें 08 नवम्बर को बिहार पहुंचेंगी।मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को राजगीर में ट्राफी टूर को हरी झंडी दिखायेंगे। विभिन्न राज्यों में भ्रमण के अलावा 20 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक बिहार के विभिन्न जिलों में ट्राफी टूर का आयोजन किया जायेगा हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन एवं समापन के लिए हाई पॉवर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं विकास आयुका, बिहार सम्मिलित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें