मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

आशीष विद्यार्थी की फिल्म 'देर से ही सही' की रिलीज डेट आउट, जानें कहां देख पाएंगे यह फिल्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आशीष विद्यार्थी की फिल्म 'देर से ही सही' की रिलीज डेट आउट, जानें कहां देख पाएंगे यह फिल्म

मुंबई। मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी जल्द ही फिल्म 'देर से ही सही' में नजर आएंगे। मंगलवार को अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की।

दिलचस्प बात ये है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज न होने के बजाय यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी, जो आजकल की तेज बदलती ऑडियंस को जरूर पसंद आएगी।

यूट्यूब पर उपलब्ध होने से लाखों दर्शक इसे आसानी से देख सकेंगे।

आशीष विद्यार्थी ने फिल्म की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें उनके साथ फिल्म के साथी कलाकार नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "कहते हैं कि भारतीय शादियां तीन 'स' ( स्वीट, संगीत और सीक्रेट) से बनती हैं। शर्मा परिवार शादी के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन अपने दिल का बोझ घर पर छोड़ना भूल गया है।

एक कीमती विरासत गायब है और एक ऐसा खत हाथ लग गया है जिसे कभी पढ़ा ही नहीं जाना था।"

आशीष विद्यार्थी ने लिखा, "अब यह सफर सिर्फ शादी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह कई छुपे हुए सच को सामने लाएगा। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि यह उड़ान आसान नहीं होने वाली।" उन्होंने आखिरी में बताया, "देर से ही सही, क्योंकि कुछ भी देर से मिले, तब भी सही होता है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी, सिर्फ सीए ऋषिर सोनी यूट्यूब चैनल पर।

आशीष विद्यार्थी जैसे अनुभवी अभिनेता की मौजूदगी से यह प्रोजेक्ट और भी खास हो गया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन सीए ऋषिर सोनी ने किया है।

बात करें आशीष की तो उन्होंने मनोरंजन जगत में विलेन का रोल प्ले करके दर्शकों के दिलों में काफी राज किया है। कुछ समय पहले उन्हें करण जौहर के नेटफ्लिक्स शो 'द ट्रेटर्स' में देखा गया था। इसमें शो में कुल 20 खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए थे, जिनमें कुछ कॉन्टेंट क्रिएटर थे, तो कुछ मनोरंजन जगत का हिस्सा थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें