मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

आसनसोल जुबली मोड पर बस से 22.4 किलोग्राम गांजा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आसनसोल जुबली मोड पर बस से 22.4 किलोग्राम गांजा बरामद

आसनसोल। आसनसोल में चुनाव के दौरान नशा तस्करी के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिससे पुलिस भी हैरान है। रविवार शाम जुबली मोड़ पर एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) की नाका जांच के दौरान बोकारो से आ रही एक बस की तलाशी के दौरान बस से दो लावारिस बैग बरामद हुए। बैग खोलने पर उनमें गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन 22.4 किलो था। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया, लेकिन इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से एसएसटी और पुलिस द्वारा लगातार नाका जांच की जा रही है, जिसमें नशा तस्करी के कई मामलों का खुलासा हो रहा है। पुलिस का मानना है कि तस्कर बसों के जरिए बड़े पैमाने पर नशे की खेप इलाके में ला रहे हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिना पुख्ता जानकारी के हर बस और हर यात्री के सामान की जांच करना संभव नहीं होता, क्योंकि इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है और समय भी अधिक लगता है। तस्कर इसी का फायदा उठा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि कल के दिनों में एसएसटी की टीम ने गंजे तथा ड्रग्स के कई खेप पकड़ी है। जिसमें पांच अप्रैल को आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के जुबली मोड़ पर 22.4 किलो गांजा बरामद किए गए, कोई गिरफ्तारी नहीं। 26 मार्च को जुबली मोड़ पर बस से 10 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किए गए। 26 मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र में दो किलो गांजा बरामद, कोई गिरफ्तारी नहीं। 25 मार्च को हाटन रोड इलाके से 33.8 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोग गिरफ्तार। सात मार्च को कुल्टी थाना क्षेत्र के चौारंगी मोड़ पर 100 ग्राम हेरोइन सहित चार लोग गिरफ्तार किए गए।एसएसटी मजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि तस्कर झारखंड से बसों के माध्यम से नशे की खेप शिल्पांचल क्षेत्र में ला रहे हैं। चुनाव के बाद भी विभिन्न नाकों पर स्निफर डॉग की मदद से जांच अभियान चलाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें