ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 11 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 11 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
रांची: ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिली थी की रेल परिसर में ब्राउन शुगर की ख़रीद फ़रोख़्त हो सकती है। जिसकी तुरंत सूचना पोस्ट कमांडर रांची दिगंजय शर्मा ने सहायक सुरक्षा आयुक्त रांची अशोक कुमार सिंह को दी एवं साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाना चुटिया को दी गई। अविलम्ब कार्यवाही करते हुए सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर टीम का गठन कर रेल परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। जांच के दौरान गठित टीम ने तीन तस्करों को गिरफ़्तार किया जिसमें एक महिला भी शामिल थी तथा उनके पास से कुल 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर की बारामदगी हुईं जिसका अनुमानित मूल्य ग्यारह लाख तेरह हज़ार आंकी गयी। सहायक सुरक्षा आयुक्त के आदेश पर बरामद ब्राउन शुगर को जब्त किया गया तथा तस्करी में शामिल सभी तीनो आरोपियों को जब्त सामग्री के साथ स्थानीय थाना चुटिया को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।





