मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

NDPS के वांछित अपराधी और घोषित भगोड़े भोलें शंकर की गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच की केंद्रीय रेंज टीम की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

NDPS के वांछित अपराधी और घोषित भगोड़े भोलें शंकर की गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच की केंद्रीय रेंज टीम की बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच केंद्रीय रेंज ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोलें शंकर उर्फ शंकर (उम्र 24 वर्ष), निवासी पीतमपुरा, दिल्ली, शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में दर्ज NDPS एक्ट के हाई-प्रोफाइल केस में वांछित था।

टीम और ऑपरेशन की रणनीति

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व एसीपी राजबीर मलिक (केंद्रीय रेंज) के रणनीतिक पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर वीर सिंह ने किया। टीम में एएसआई दीपचंद, हेड कांस्टेबल विनोद, संदीप, मनोज और कांस्टेबल सुमित शामिल थे। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ने तकनीकी निगरानी और जमीनी खुफिया तंत्र का सफल समन्वय किया।

हेड कांस्टेबल संदीप की तकनीकी ट्रैकिंग में कुशलता के चलते टीम को श्रीनगर कॉलोनी, पीतमपुरा में उसके ठिकाने का सुराग मिला। वहां घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा गया। भोलें शंकर लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता आ रहा था और दिल्ली के बाहरी उत्तर जिला में मादक पदार्थों की आपूर्ति का बड़ा स्रोत था।

आरोपी की पृष्ठभूमि

भोलें शंकर उर्फ शंकर, पिता गंगाराम, के खिलाफ एफआईआर संख्या 1014/23, धारा 22/25 NDPS एक्ट, शाहबाद डेरी थाना में दर्ज है। दिनांक 21 मार्च 2025 को माननीय अदालत द्वारा उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें