मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

अर्पिता खान को बचपन में झेलना पड़ा रंगभेद, पति आयुष शर्मा का ट्रोल्स को करारा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सलमान

खान की बहन अर्पिता खान को लोग हमेशा उनके सांवले रंग और वजन के लिए

चिढ़ाते रहे हैं। उनकी 2014 में आयुष शर्मा के साथ शादी हुई। उनके एक बेटा

और एक बेटी है। बीच में अफवाहें उड़ीं कि आयुष ने उससे सिर्फ पैसों के लिए

शादी की थी लेकिन इन सभी चर्चाओं पर आयुष शर्मा ने जवाब देकर सबकी बोलती

बंद कर दी है।

एक इंटरव्यू में आयुष ने कहा, “अर्पिता ने

मुझे बताया कि बचपन में सब लोग उसे ‘काली’ कहकर बुलाते थे लेकिन वह उन्हें

नजर अंदाज कर देती थी। क्या हमारे देश में हर कोई गोरा है? मैं हिमाचल से

हूं, इसलिए मेरा रंग गोरा है लेकिन अगर किसी की त्वचा काली है तो इसमें गलत

क्या है? किस बात के लिए एक स्किन के कलर के पीछे लोग हाथ धोकर पड़ जाते

हैं? सोचने की बात है।”

आयुष को लेकर भी कई अफवाहें फैलीं

है। इस पर उन्होंने कहा, “मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं। मेरे पिता एक

राजनेता हैं। वह हमेशा मेरे पीछे खड़े रहते हैं। मुझे पैसे की बिल्कुल भी

जरूरत नहीं है। ऐसी कई अफवाहें थीं कि मुझे अपनी शादी में हीरे की शेरवानी

मिली थी और खान परिवार ने मुझे दहेज के रूप में एक बेंटले कार दी। आयुष

शर्मा ने मजाक में कहा कि वे आज भी इतने महंगे तोहफों का इंतजार कर रहे

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें