मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

हथियारबंद अपराधियों ने किया युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में तनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हथियारबंद अपराधियों ने किया युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में तनाव

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडूंगरी इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब 20 से 22 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर हमला कर इलाके में जमकर उत्पात मचाया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।टुईलाडूंगरी में गुरुवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारों से लैस करीब 20 से 22 अपराधी अचानक इलाके में पहुंचे और सरबजीत सिंह पर बेरहमी से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने सरबजीत सिंह को चारों ओर से घेरकर लाठियों और अन्य हथियारों से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर हिंदूबस्ती निवासी सुखराज के साथ मौके पर पहुंचे थे और सभी अपराधियों के हाथों में हथियार थे। हमले के दौरान अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाते हुए जमकर उत्पात मचाया और पास में खड़ी दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। इस हमले के दौरान सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है।घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल सरबजीत सिंह को संभालते हुए तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें