मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े पंचवटी ज्वेलर्स से लूटे लाखों के जेवरात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। दिनदहाड़े पंडरा ओपी क्षेत्र के बाजरा में बदमाशों ने पंचवटी ज्वेलर्स के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार दोपहर तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाश अचानक पंचवटी ज्वेलर्स के यहां पहुंचे और दुकानदार को अपने कब्जे में लेकर लाखों के गहने लूट लिये। उन्होंने दुकान के मालिक को अपने कब्जे में लिया और दुकान में जो भी गहने नजर आए उसे लूट कर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार लाखों रुपये के गहनों की लूट हुई है, स्टॉक मिलाने के बाद ही कितना जेवर अपराधी ले गए, यह पता चल पाएगा।

दुकान में लूट की सूचना मिलते ही पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। दुकानदार ने बताया है कि तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हुए हैं।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें