मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

पशुपालकों को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाश 48 भेड़ लेकर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पशुपालकों को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाश 48 भेड़ लेकर फरार

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया काला गांव के कुसियारिया मजरे में शुक्रवार देर रात अज्ञात हथियारबंद चोरों ने पशुपालकों को बंधक बनाकर 48 से अधिक भेड़ चोरी कर ले गए। आधी रात हुई इस घटना की सूचना पर पहुंची थानापुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कुसियारिया निवासी शिवनाथ पाल पुत्र दर्शू पाल और शिवबलि पाल पुत्र महावीर पाल पशुपालक हैं। दाेनाें बीती रात शुक्रवार काे अपनी भेड़ों के पास मढ़हा लगाकर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे एक वाहन से पहुंचे आधा दर्जन बदमाश जाली के भीतर बंधी भेड़ों को वाहन पर लादने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए दोनों पशुपालकों को चारपाई से बांध दिया और सभी भेड़ों को उठाकर फरार हो गए।बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बंधन से मुक्त कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से क्षेत्र में भेड़ चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।सूचना पर थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही भेड़ चोरी और ऐसा करने वालाें का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें