केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी में 1100 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
खूंटी। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही खूंटी संसदीय क्षेत्र
में 1100 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास कार्यक्रम पांच मार्च को
प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी समेत रांची को लोहरदगा
से जोड़ने वाली मुख्य सड़क, रांची से बंदगांव को जोड़ने वाली सड़क और दुमका
में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे।
केंद्रीय
मंत्री अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि पांच मार्च
को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भी पांच मार्च को खूंटी आने की संभावना
है। लेकिन फिलहाल उनके दौरे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
झारखंड
के रघुवर दास के कार्यकाल में खूंटी बाइपास सड़क के निर्माण को मंजूरी दी
गयी थी, लेकिन राजनीतिक साजिश और उदासीन रवैये के कारण अधिकारियों ने सड़क
निर्माण पर रोक लगा दी। अर्जुन मुंडा के सांसद बनने के बाद बाइपास निर्माण
की मांग तेज हो गयी और अर्जुन मुंडा ने खूंटीवासियों को बाइपास देने का
वादा किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल के बाद नया डीपीआर
तैयार हुआ और एनएचआई ने इसे मंजूरी दे दी। राष्ट्रीय राजमार्ग 75ई पर
तुपुदाना से बंदगांव फुलझड़ी पुल तक करीब 50 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1100
करोड़ रुपये की लागत से एनएचएआई द्वारा किया जायेगा। रांची के तुपुदाना को
जैतगढ़ से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 75ई पर खूंटी और मुरहू में दो
अलग-अलग बाईपास सड़कें और कई अंडरपास भी बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग
75ई पर तुपुदाना से बंदगांव फुलझड़ी पुल तक भी सड़क निर्माण होना है।





