मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

जयराम रमेश ने अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जयराम रमेश ने अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उच्चतम न्यायालय के अरावली पहाड़ियों एवं अरावली रेंज को लेकर दिए गए अपने ही आदेश को स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के इस फैसले को कांग्रेस की जीत बताते हुए केंद्रीय पार्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का इस्तीफा मांगा।रमेश ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। केंद्रीय पार्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुझ पर और अशोक गहलोत पर राजनीति करने का आरोप लगाया था, जो गलत साबित हुआ। अरावली दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी इसे बचाने का इरादा नहीं रखती, बेचने का रखती है। भूपेंद्र यादव को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरावली में हरियाली वापस लाना जीवन के लिए आवश्यक है।उच्चतम न्यायालय ने 20 नवंबर को अरावली के संदर्भ में दिए गए अपने ही आदेश को स्थगित करते हुए कहा कि इस विषय पर और अध्ययन और विचार की आवश्यकता है। अरावली रेंज दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के पर्यावरणीय संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें