जियाडा की बैठक में मिले 79 उद्योगों के आवेदन

रांची। जियाडा के प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (पीसीसी) की बैठक मंगलवार को जियाडा की एमडी प्रेरणा दीक्षित और क्षेत्रीय निदेशक सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परेश गट्टानी उपस्थित थे। बैठक में 79 उद्योग लगाने से संबंधित प्रोजेक्ट्स के आवेदनों प्राप्त हुए। इसमें से आवेदकों की अनुपस्थिति के चलते 15 प्रोजेक्ट के आवेदन को रद्द कर दिया गया। शेष प्रोजेक्ट्स में से कुछ को अलॉटमेंट और कुछ आवेदनों को बिडिंग में डाला गया। कई एक प्लॉट पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण उन प्लॉटों का आवंटन बिडिंग के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है।इन उद्योगों के लिए मिले आवेदनबैठक में राइस मिल्स, मिल्क प्रोसेसिंग, टोमेटो प्रोसेसिंग, ब्रेड एंड बेकरी, इलेक्ट्रिकल पैनल, फ्लाई ऐश ब्रिक्स, दाल मिल्स, जुट बैग, आयरन प्लेट, पॉल्ट्री फीड, पैकेज ड्रिंकिंग वाटर, स्टील स्क्रबर, इमल्शन पेंट, ई-रिक्शा, ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरिंग, स्टील वायर एंड अलाइड प्रोडक्ट्स, स्पाइस प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल क्वालिटी टेस्टिंग लैब, इंडस्ट्रियल स्किल ट्रेनिंग, मैंगो जूस, हार्डवेयर आइटम्स सहित कई प्रोजेक्ट्स के आवेदन प्रस्तुत किये गये थे।मौके पर चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि पीसीसी की बैठक में आए आवेदन राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में फ़ूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 8-10 आवेदन आये, एससी और एसटी के तहत जो योग्य आवेदक हैं, इससे पता चलता है कि लोग जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक प्लॉेट पर 10 आवेदन आये हैं। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लोग उद्योग लगाने के लिए इच्छुक हैं। अब जियाडा को अतिरिक्त भूखंड की उपलब्धता के लिए योजना बनाने की जरूरत है।बैठक में प्रस्तुत किये गये प्रोजेक्ट्सबैठक में तुपुदाना, बरही, टाटीसिलवे, सिल्क पार्क इरबा, बरहे, हजारीबाग, सोसई, सिमडेगा, चैनपुर, नामकुम, पतरातू इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थापित होने संबंधित प्रोजेक्टस प्रस्तुत किए गए। बैठक में जेसिया के दीपक कुमार मारु, जियाडा के अधिकारी श्वे,त बैद, मुकेश कुमार, पॉल्यूशन बोर्ड से कुमार मनी भूषण, डीआईसी और ऊर्जा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।





