मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद हुई कोर्ट में पेशी, भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। साहिबगंज जिले में हुए अवैध खनन मामले के आरोपित दाहू यादव के बेटे राहुल यादव को पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के आवासीय कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से राहुल यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बीते 11 जनवरी को ईडी ने पांच दिनों की रिमांड पर राहुल यादव को लिया था। ईडी के अधिकारियों ने उससे अवैध खनन मामले में पूछताछ की। हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में राहुल ने दो जनवरी को ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने राहुल यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अवैध खनन मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च 2023 को गैर जमानती वारंट जारी किया था।

राहुल यादव ने इसे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी। याचिका में राहुल की ओर से कहा गया था कि वह ईडी को अनुसंधान में सहयोग करने के लिए तैयार है। जब कोर्ट उपस्थिति के लिए तिथि निर्धारित करेगी। वह उस समय उपस्थित हो जायेंगे। इस मामले में मुख्य आरोपित मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा जेल में बंद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें