मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बाराबंकी सड़क हादसे में गाेंडा जिले के एक ही परिवार के हैं सभी चार मृतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाराबंकी सड़क हादसे में गाेंडा जिले के एक ही परिवार के हैं सभी चार मृतक

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकट चंचल आंचल ढाबे के पास सुबह हुए ट्रक व आर्टिगा कार की टक्कर में कार सवार मृतकों की पहचान हो गई है। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। जबकि दो बच्चों समेत एक अन्य महिला गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।हादसा सोमवार सुबह 5:30 बजे लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग चंचल आंचल ढाबे के पास हुआ था। ट्रक व कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस की 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवायागया। कार सवार मृतकों में सुधीर मौर्या (35), उनकी पत्नी शांति मौर्या (33), रमाशंकर मौर्या( 38) और ड्राइवर अयान कुरैशी शामिल है। वहीं घायलों में पूजा कुशवाहा (32), अक्ष (9) व अनवी (5), गंभीर घायल हैं। ये सभी एक ही कार से कानपुर अपने रिश्तेदार की रिसेप्शन समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ। कोतवाल अनिल पांडे ने बताया कि मृतकों के घर वालों को सूचित कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें