मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम चंद्रबाबू नायडू के भाई राममूर्ति नायडू का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम चंद्रबाबू नायडू के भाई राममूर्ति नायडू का निधन

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के भाई और तेलुगू फिल्म अभिनेता नारा रोहित के पिता एन. राममूर्ति नायडू का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। 72 वर्षीय राममूर्ति को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वर्ष 1994 में वह टीडीपी के टिकट पर चंद्रगिरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। राममूर्ति नायडू की पत्नी इंदिरा और बेटे नारा रोहित एवं गिरीश उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र का अपना चुनावी दौरा रद्द कर दिया है। चंद्रबाबू के बेटे और राज्य के मंत्री एन. लोकेश भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर हैदराबाद पहुंचे। राममूर्ति नायडू का अंतिम संस्कार रविवार को चित्तूर जिले के उनके पैतृक गांव नारावरिपल्ले में होगा।तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पूर्व विधायक राममूर्ति नायडू के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने राममूर्ति नायडू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शोक से पीड़ित मुख्यमंत्री चंद्रबाबू के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें