मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

अनुष्का-विराट दूसरी बार बनेंगे माता-पिता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन उद्योग से दूर

हैं। अनुष्का इस समय अपनी पर्सनल लाइफ के कारण खबरों में हैं। अनुष्का

शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।

पूर्व

खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने खबर शेयर की है। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां

बनने वाली हैं। इस बारे में अभी तक न तो एक्ट्रेस और न ही विराट कोहली ने

कोई आधिकारिक जानकारी दी है लेकिन विराट के दोस्त और साउथ अफ्रीका के

इंटरनेशनल क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अनुष्का की प्रेग्नेंसी पर कमेंट

किया है।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी

विलियर्स का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें

डिविलियर्स ने कहा कि विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे

हैं। अनुष्का और विराट दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। विराट और एबी

डिविलियर्स अच्छे दोस्त हैं।

अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट

हैं। तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। विराट-अनुष्का के घर

में दूसरी बार होगा बदलाव। अनुष्का-विराट 2017 में शादी के बंधन में बंधे।

अनुष्का ने 2021 में वामिका को जन्म दिया। उन्होंने हाल ही में अपनी प्यारी

बेटी का तीसरा जन्मदिन मनाया। अनुष्का की फिल्म ''चकदा एक्सप्रेस'' जल्द

ही पर्दे पर आएगी। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की

भूमिका में नजर आएंगी।

कुछ दिनों पहले विरुष्का

(विराट-अनुष्का) को एक मैटर्निटी क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। उस

वक्त उन्होंने पैपराजी से फोटो लीक न करने की रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने

कहा कि हम जल्द ही इस संबंध में घोषणा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें