मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

अनुपम खेर ने करवाई परिवार की चौथी पीढ़ी से मुलाकात, कहा, 'बड़ा होकर मुझे एके कहकर बुलाएगा'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक भावुक और हंसमुख इंसान माने जाते हैं। चाहे वो अपनी मां दुलारी के साथ मस्ती भरे वीडियो हों या शूटिंग के दौरान के मजेदार पल, वह सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसा पोस्ट करते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है।

उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक छोटे बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में अपने परिवार के एक नए सदस्य का बड़े ही खास अंदाज में परिचय करवाया है।

वीडियो में अनुपम खेर एक बच्चे के साथ मजेदार ढंग से बातचीत करते दिख रहे हैं। बच्चा मासूमियत से उनकी तरफ देख रहा है, और अपने हावभाव से सबका दिल जीत रहा है। वीडियो में वह उसकी बातों को ऐसे दोहरा रहे हैं, मानों दोनों के बीच कोई गंभीर चर्चा हो रही हो।

अनुपम ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "मिलिए निर्वैर से: यह मेरी प्यारी भतीजी वृंदा और निपुण का बेटा है। मेरे भाई राजू और रीमा का पोता, और मेरी मां दुलारी का परपोता। मैं इसका 'बड़े नानू' हूं!"

उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा, "हालांकि, मैं यह जरूर सुनिश्चित करूंगा कि जब यह थोड़ा बड़ा हो जाए और बड़बड़ाना बंद कर दे, तो मुझे 'एके' कहकर बुलाए। निर्वैर और मैंने बहुत सारे टॉपिक्स पर लंबी बातचीत की, ज्यादातर शिकायतें थीं, उसकी मम्मी और बाकी परिवारवालों को लेकर।"

उन्होंने आगे लिखा, ''बच्चे ने ये भी शिकायत की कि सब उसे बार-बार गोद में लेते रहते हैं। वो गाना गाना चाहता था, लेकिन उसे सही शब्द और भाषा नहीं मिल रही थी, आखिर में वह थक गया और चुप हो गया। कृपया इसे अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजिए। जय माता दी।'

अनुपम खेर का यह मजाकिया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस न सिर्फ उन्हें बल्कि बच्चे के लिए भी कमेंट्स कर उसे आशीर्वाद दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें