असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बिरसा मुंडा की प्रतिमा, विरोध में सड़क जाम
रामगढ़ । कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पैंकी की गांव में बिरसा
मुंडा की प्रतिमा असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी है। इस घटना के विरोध में
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। इस दौरान
मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों
से असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी हरकतें की जा रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि
भगवान बिरसा मुंडा और जगदेव महतो की आदमकद प्रतिमा गांव के चौक पर सम्मान
के साथ स्थापित की गई थी। लेकिन उसे असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त करने में
लगे हुए हैं। लगभग एक महीना पहले भी इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया
था। उस वक्त भी प्रशासन ने उस प्रतिमा की मरम्मत कराई थी। इसके बाद
शुक्रवार को भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को पूरी तरीके से तोड़ दिया
गया। ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करने के लिए कुजू ओपी प्रभारी भरत पासवान
ने कहा कि 24 घंटे के अंदर उसी स्थल पर दूसरी प्रतिमा का निर्माण कर दिया
जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्त्वों की गिरफ्तारी भी 24 घंटे के अंदर की
जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस अपने आश्वासन पर कायम नहीं रहेगी, तो
दुबारा आंदोलन किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़
बे बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम
समाप्त किया।





