मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़: गाजियाबाद पुलिस ने 6 को पकड़ा, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़: गाजियाबाद पुलिस ने 6 को पकड़ा, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली बॉर्डर के पास की। आरोपियों के पास से अपराध में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें कई संदिग्ध वीडियो चैट और विदेशी नंबरों से बातचीत के सबूत मिले हैं।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो व वीडियो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेजते थे। बरामद मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई संदिग्ध चैट और वीडियो मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि जिन नंबरों पर जानकारी भेजी जाती थी, उनमें पाकिस्तान का एक नंबर भी शामिल है।

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी सुहेल का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सुहेल ही इस पूरे नेटवर्क को संचालित करता था और वह गैंग के अन्य सदस्यों को वीडियो व फोटो भेजने के लिए पैसे उपलब्ध कराता था। सुहेल के मोबाइल की गैलरी से आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई वीडियो और फोटो मिले हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों तथा सुरक्षा बलों के ठिकानों की तस्वीरें और लोकेशन भी बरामद हुई हैं।

कौशाम्बी थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोवापुर क्षेत्र के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध हैं और वे समाज तथा राष्ट्रहित के खिलाफ काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर दिल्ली बॉर्डर के पास छापेमारी की, जहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान सभी आरोपियों के मोबाइल फोन से विदेशी नंबरों पर की गई चैट भी मिली है।

पूछताछ में आरोपी सुहेल ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़ी संभल की रहने वाली इरम उर्फ महक पत्नी फैजान, निवासी गांव ज्ञानपुर को भी दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें