मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

घूस लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, दर्ज हुई एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। घाटमपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम

ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने हनुमंत विहार

थाना में आरोपित लेखपाल को दाखिल कराते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

डीसीपी

नौबस्ता मंजय सिंह ने बुधवार को बताया कि भदरस गांव निवासी किसान मोहम्मद

रजा ने 21 मई को एंटी करप्शन यूनिट में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप था

कि संबंधित लेखपाल पंकज कुमार जमीन नामांतरण में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए

एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इस पर उसने असमर्थता जताई तो मामला 50 हजार

रुपये में तय हो गया। तय हुआ रुपया देने के लिए किसान लेखपाल के बताए

स्थान पंचायत भवन अमौली पहुंच गया। इधर एंटी करप्शन इंस्पेक्टर जेएस सिंह

की टीम ने रुपयों के नोटों में केमिकल लगा दिया। किसान ने जैसे ही लेखपाल

को घूस का 50 हजार रुपये दिया तो एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ

गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपित लेखपाल को हनुमंत विहार थाना

में दाखिल कराया और एफआईआर दर्ज कराई। मामले में आरोपित लेखपाल से पूछताछ

की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें