मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली एएनटीएफ टीम ने 5.2 किलो अफीम संग तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरेली एएनटीएफ टीम ने 5.2 किलो अफीम संग तस्कर को किया गिरफ्तार

बरेली । एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली ने शुक्रवार देर रात को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5.2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 52 लाख रुपये है।एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि आरोपित रामौतार, जो ग्राम ढकिया, थाना अलीगंज का निवासी है। उसे त्रिशूल तिराहे के पास महेशपुरा फाटक के सामने बने यात्री शेड से गिरफ्तार किया । पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित पंजाब की एक पार्टी को अफीम सप्लाई करने आने वाला है। इसी आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह झारखंड से अफीम मंगवाता है। उसके संपर्क में रांची निवासी डेविड नाम का सप्लायर है, जो देवचरा में माल सप्लाई कर गया था। डेविड पर बदायूं में भी मुकदमा है।एएनटीएफ प्रभारी ने बताया किथाना सुभाषनगर में आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की कड़ी नजर है। मादक पदार्थों के नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें