मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

पुणे में एक और शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग से उसी के नाना ने की दुष्कर्म की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुणे में एक और शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग से उसी के नाना ने की दुष्कर्म की कोशिश

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बार फिर बेहद शर्मनाक और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही सगे नाना ने दुष्कर्म की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुणे के पार्वती स्लम इलाके का है, जहां मंगलवार को एक नाना ने अपनी ही बेटी की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने की कोशिश की। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, पार्वती पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी नाना को हिरासत में ले लिया गया है और उसे पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची को तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पुणे जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। 1 मई को भोर तहसील के नसरापुर इलाके में एक 65 साल के व्यक्ति ने एक नाबालिग बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी।

आरोपी ने शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपाने की भी कोशिश की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

नसरापुर इलाके में हुई घटना के बाद से लगातार लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा था। इस बीच पुणे के पार्वती स्लम इलाके में इस नई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें