मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में बाघ के हमले में एक और मछुआरे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में बाघ के हमले में एक और मछुआरे की मौत

कोलकाता। एक हफ्ते के भीतर पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में बाघ के हमले में एक और मछुआरे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान रामपद बर्मन (45) के रूप में हुई है। वह दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा क्षेत्र के छोटा मोल्लाखली कालिदासपुर गांव का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, रामपद और उसके साथी मंगलवार को जरूरी अनुमति लेकर जंगल में केकड़े पकड़ने गए थे। इसी दौरान घने जंगल में एक बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके साथ मौजूद अन्य मछुआरों ने हिम्मत दिखाते हुए बाघ को भगाया और रामपद को बचाया। इसके बाद उसे नाव से गांव लाया गया और तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन, बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सुंदरबन कोस्टल पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

साउथ 24 परगना (दक्षिण) डिवीजन की डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर निशा गोस्वामी ने कहा, “शुरुआत में जो लोग मारे गए, वे अनुमति लेकर जंगल में गए थे। वे वन विभाग के नियमों का पालन करते हुए केकड़े इकट्ठा कर रहे थे। इसके अलावा, मछुआरों को बार-बार जागरूक किया जाता है कि जंगल में जाते समय वे ज्यादा सावधानी बरतें।”

गौरतलब है कि सुंदरबन इलाके में बाघ के हमले की घटनाएं नई नहीं हैं। रोजी-रोटी की तलाश में कई लोग हर दिन घने जंगल में चले जाते हैं। मृतक रामपद बर्मन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

इससे पहले 8 फरवरी को दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा ब्लॉक में कलास आइलैंड के पास के इलाके में केकड़े पकड़ते समय बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। बताया गया कि बाघ उसे उसकी पत्नी के सामने ही जंगल के अंदर खींचकर ले गया था। एक दिन बाद उसका शव बरामद हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें