मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ एक और मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ समन की अवहेलना को लेकर एक और मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में ईडी की ओर से शिकायतवाद संख्या 3952/2024 सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई।

इसकी सुनवाई मंगलवार को हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी निर्धारित की है। शिकायतवाद में शिकायतकर्ता ईडी की ओर से बताया गया है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामला में 10 समन जारी किया था, जिसमें से मात्र दो समन पर ही हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे। यह ईडी के समन की अवहेलना है। पीएमएलए की धारा 63 एवं आईपीसी की धारा 174 के तहत ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ समन की अवहेलना को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराया है।

ईडी के समक्ष 20 जनवरी को 8वां समन एवं 31 जनवरी को 10वां समन में हेमंत उपस्थित हुए थे। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से दलील देते हुए कहा गया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समन मामले में ईडी ने दिल्ली में सीजेएम कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें