मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप वैन पर गिरा बिजली का तार, छह से अधिक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिम सिंहभूम।कराईकेला थाना क्षेत्र के सारुगाड़ा गांव के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां धान रोपनी के लिए खेतों की ओर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप वैन (छोटा हाथी) पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। हादसे में छह से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, करीब 30 मजदूर पिकअप वैन से सारुगाड़ा गांव से जोमरो गांव के खेतों में धान रोपनी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सारुगाड़ा के समीप सड़क पर चलते समय पिकअप वैन के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट कर वाहन पर गिर गया। तार गिरते ही मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद घायल मजदूरों को आनन-फानन में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में जस्टीन पूर्ति (35), बालेन पूर्ति (40), याकूब पूर्ति (26), सुलेमान तोपनो (40), जूलीयान पूर्ति (20), अभिराम टूटी सहित कई महिलाएं और अन्य मजदूर शामिल हैं।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तार पहले से जर्जर था, बावजूद इसके उसे बदला नहीं गया। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें