मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

बंद समर्थकों उतरे सड़क पर और बैंक कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय हड़ताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंद समर्थकों उतरे सड़क पर और बैंक कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय हड़ताल

पूर्वी सिंहभूम। केंद्र सरकारकी ओर से लागू चार श्रम संहिताओं के विरोध और उन्हें रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को देशव्यापी आम हड़ताल का असर जमशेदपुर में भी दिखा। इस हड़ताल को 17 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ( (एसकेएम ) और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों जैसे सीटू एवं एआईयू का समर्थन प्राप्त था। इसी क्रम में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट शाखा एवं साकची शाखा में सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध जताया।हड़ताल का नेतृत्व शाखा के वरिष्ठ कर्मचारी अशोक कुमार रजक ने किया। इस दौरान शाखा कार्यालय के मुख्य गेट पर तालेबंदी कर सभी कर्मचारी धरना-प्रदर्शन में बैठे। कर्मचारियों का कहना था कि नई श्रम संहिताएं श्रमिक हितों के खिलाफ हैं और उनके अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने सरकार से इन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।धरना में कामरेड शिव कुमार सिंह, सूनील तिर्की, संजय प्रमाणिक, राजू भगत, प्रभू वर्मा, मलिन महतो, अजय साहू समेत सभी कर्मचारी शामिल हुए।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।हड़ताल से बैंक की सामान्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं, जिससे ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष भविष्य में भी जारी रहेगा।वहीं बंद समर्थकों ने भारी बारिश के बीच अनेक छोटे दलों में बटकर छाता लेकर सड़क पर उतरे। उन्होंने विभिन्न मार्गों पर रैली निकाली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें