मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिरसा मुंडा कारागार के नए जेलर होंगे अंजय श्रीवास्तव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

6 जनवरी गढ़वा जेल के जेलर अंजय श्रीवास्तव को होटवार जेल का नया

जेलर बनाया गया है।जेल से धमकी देने के मामले में होटवार जेल के वर्तमान

जेलर प्रमोद कुमार समेत तीन लोगों को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया था।

इस संबंध में कारा निरीक्षणालय ने आदेश जारी किया है। अंजय श्रीवास्तव को

गढ़वा जेल से शनिवार को विरमित कर दिया गया है।

इसके पहले अंजय

श्रीवास्तव जमशेदपुर के साकची जेल के बड़ा बाबू थे तो उसके बाद घाघडीह जेल

के असिस्टेंट जेलर और जेलर भी रहे। इसके अलावा वह गिरिडीह और खूंटी जेल के

भी जेलर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी

द्वारा जेल के अंदर से कॉल करने मामले में जेल आईजी ने एक कार्रवाई की थी।

इस कार्रवाई में जेल आईजी ने जेलर प्रमोद कुमार सहित तीन लोगों को निलंबित

किया था। निलंबित लोगों में जेलर प्रमोद कुमार के सीनियर वार्डन अवधेश और

कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार के नाम शामिल थे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें