मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ : पुलिस की गोली से पशु तस्कर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़ : पुलिस की गोली से पशु तस्कर घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक देशी तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि लार पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना लार पर दर्ज मुकदमा संख्या 320/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित अभियुक्त मुबारक पुत्र शदिक निवासी हरिहास थाना हुसैनगंज, जनपद सिवान (बिहार) खरवनिया बंधा की ओर आने वाला है।पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने मोटरसाइकिल घुमा कर भागने की कोशिश की और फिसल कर गिर पड़ा। गिरने के बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु भेजा गया।मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विन्ध्याचल शुक्ल ,उपनिरीक्षक सुशील कुमार ,उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह,कांस्टेबल शेरे अली ,कांस्टेबल दीपक कुमारकांस्टेबल मृत्युंजय मौर्यकांस्टेबल धन्नजय ,कांस्टेबल मिठाई लाल रहें ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें