कांके चौक पर लगेगी अनिल टाइगर की प्रतिमा

रांची। पूर्व जिला परिषद् सदस्य सह भाजपा नेता स्वर्गीय अनिल टाइगर की जयंती गुरुवार को लालपुर के होटल सिटी पैलेस में मनाई गई। मौके पर अनिल टाइगर की पत्नी समेत कई लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कुरमी विकास मार्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि पुलिस अनिल टाइगर की हत्या में शामिल मुख्य साजिशकर्ता को जल्द गिरफ्तार करे।संजय महतो ने कहा कि अनिल महतो गरीबों की मदद करते थे। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर की कांके चौक पर जल्द प्रतिमा लगेगी।मौके पर पत्नी लता देवी, पुत्र सुरज महतो, संजय लाल महतो, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, भाजपा नेता युवराज पासवान, गोपेश्वर सिंह, राजकुमार महतो, पंकज महतो सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।





