मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

अनिल मिश्रा हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनिल मिश्रा हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

पलामू। पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी अखौरी पतरा गांव में अनिल कुमार मिश्रा की पीट पीट कर हत्या करने के आरोपित टुनटुन मिश्रा (26) को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपित नरेश तिवारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। टुनटुन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।बताते चलें कि 15 अक्टूबर को राजोगाड़ी अखौरी पतरा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के अनिल कुमार मिश्रा (45) को टुनटुन मिश्रा एवं उसके बहनोई नरेश तिवारी ने मामूली विवाद को लेकर बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। घायल अनिल का पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज एवं बाद में मेदिनीनगर सदर अस्पताल में इलाज किया गया था। 16 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।इस संबंध में मृतका की पत्नी मीना देवी (36) के बयान पर कांड संख्या (142/2025) 16 अक्टूबर को दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान छापेमारी करते हुए टुनटुन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी दल में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, मो. नईम अंसारी, लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड एवं चालक शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें