मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस अत्याचार नहीं हुआ, रामगढ़ थाने के हाजत में अनिकेत ने की खुदकुशी : एसपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। रामगढ़ थाने के हाजत में अनिकेत उर्फ कोका की मौत पर उसके परिजन कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस मुद्दे पर रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि अनिकेत के पिता महेंद्र राम और मां रीना देवी ने कहा है कि पुलिस के अत्याचार से अनिकेत की मौत हुई है लेकिन सच्चाई इसके ठीक विपरीत है।एसपी ने बताया कि तीन दिन पूर्व चैम्बर ऑफ कॉमर्स रामगढ़ के कार्यालय में हुई चोरी की घटना से संबंधित अनुसंधान के क्रम में अनिकेत भुइयां उर्फ कोका को संदिग्ध पाते हुए रामगढ़ थाना में पूछताछ के लिए लाया गया था। 22 फरवरी को पूर्वाह्न 10:20 बजे थाना प्रभारी को सूचना मिली कि अनिकेत ने कंबल को फाड़कर और उसका फंदा बनाकर रामगढ़ थाना हाजत के अंदर बाथरूम के दरवाजे के कोने से लटककर खुदकुशी का प्रयास किया है। अविलंब उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को दी गई सूचनाएसपी ने बताया कि इस विषय में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखित में सूचना दे दी गई है। आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में दंडाधिकारी एवं वीडियोग्राफर की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इस घटना की न्यायिक जांच के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को लिखित प्रतिवेदन भेजा गया है। इस पूरे प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि निश्चित ही इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसमें पुलिस के कथित अत्याचार की बात सामने नहीं आयी है। यह प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें