मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

अनसूया सेनगुप्ता ने कान्स में रचा इतिहास, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। 77वां ''कान्स फिल्म फेस्टिवल'' भारत के लिए बेहद खास रहा।

श्याम बेनेगल की ''मंथन'' को रिलीज के करीब 48 साल बाद इस फिल्म फेस्टिवल

में स्पेशल स्क्रीनिंग मिली। इस साल के समारोह में भारतीय सिनेमा के कई

अभिनेता, प्रभावशाली लोग और उद्यमी शामिल हुए। महोत्सव में भारतीय फिल्मों

और कलाकारों को कई श्रेणियों में नामांकित किया गया था। अब एक भारतीय

एक्ट्रेस ने ''कान्स'' में अवॉर्ड जीता है।

इस अभिनेत्री का

नाम अनसूया सेनगुप्ता है। वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली हैं।

उन्होंने ''द शेमलेस'' में अपने अभिनय के लिए अन सर्टेन रिगार्ड प्राइज

सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। बल्गेरियाई फिल्म

निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में अनसूया

ने रेणुका की भूमिका निभाई। जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद दिल्ली

के वेश्यालय से भाग जाती है। इस फिल्म में ओमरा शेट्टी ने अहम भूमिका

निभाई है। अनसूया यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।

अनसूया

ने अपना पुरस्कार दुनिया भर में समलैंगिक समुदाय की बहादुरी को समर्पित

किया है। पुरस्कार स्वीकार करने के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा, "सभी

के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है।

हमें बस बहुत, बहुत सभ्य इंसान होने की जरूरत है।"

अनसूया

सेनगुप्ता कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने मुंबई में प्रोडक्शन डिजाइनर

के रूप में काम किया है। वह फिलहाल गोवा में रहती हैं। उन्होंने

नेटफ्लिक्स शो ''मसाबा मसाबा'' का सेट डिजाइन किया था। अनसूया ने जाधवपुर

यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में अनसूया ने कहा था, "जब मुझे

पता चला कि हमारी फिल्म को कान्स में नॉमिनेशन मिला है तो मैं अपनी कुर्सी

से उछल पड़ी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें