मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

अनंत अंबानी की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी की क्रूज पार्टी से मुंबई लौटे रणबीर और आलिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अनंत

अंबानी और राधिका मर्चेंट का चार दिवसीय दूसरा प्री-वेडिंग समारोह बड़ी

धूमधाम से आयोजित किया गया। यह उत्सव 29 मई को शुरू हुआ और इटली और फ्रांस

में 1 जून तक जारी रहा। अंबानी परिवार ने अपने बेटे की दूसरी प्री-वेडिंग

सेरेमनी 7,500 करोड़ के क्रूज पर आयोजित की। क्रूज़ पर 800 मेहमानों के

अलावा 600 क्रू मेंबर्स को रखरखाव के लिए रखा गया था। अनंत-राधिका की दूसरी

प्री-वेडिंग में बड़ी संख्या में बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। अब सभी

मेहमान वापसी की यात्रा पर निकल पड़े। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया

भट्ट अपनी बेटी के साथ मुंबई वापस आ गए हैं। इसका वीडियो वायरल हो गया है

और एक बार फिर राहा ने सभी का ध्यान खींचा है।

एक्टर रणबीर

कपूर, आलिया भट्ट और राहा के मुंबई लौटने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर

किया गया है। पहले वीडियो में रणबीर अपनी प्यारी लाडली के साथ कार में बैठे

नजर आ रहे हैं। उनके पीछे आलिया नजर आ रही हैं। वहीं राहा ने पापा रणबीर

के गाल पर किस किया और मुस्कान बिखेरती नजर आईं।

दूसरे

वीडियो में रणबीर-आलिया अपनी बेटी के साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इस

बार रणबीर की लाडली बेटी कार के बाहर लगे कैमरे को घूरती नजर आ रही हैं। इस

समय राहा एक बार फिर अपने मीठे अंदाज से सभी का ध्यान खींच लेती हैं।

फिलहाल रणबीर, आलिया और राहा के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

इस

बीच, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई में

शादी करेंगे। 12 जुलाई को अनंत मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में

राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। अन्य कार्यक्रम और स्वागत समारोह भी

यहां आयोजित किए जाएंगे। 13 जुलाई को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें