धनबाद में गरीब एवं असहायों की मदद के संदेश के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय आनंद मेला
धनबाद,
24 दिसंबर बीसीसीएल कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्पलेक्स प्रांगण
में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष मिली दत्ता के नेतृत्व में भव्य आनंद
मेला का आयोजन किया गया। नारी सशक्तीकरण, समाज में कौशल विकास तथा गरीब एवं
असहायों की मदद के संदेश के साथ आयोजित मेला में हर एरिया एवं वाशरी
डिवीजन का का करीब 80 स्टॉल लगाया गया है।
रविवार
से शुरू हुए दो दिवसीय आनंद मेले का उद्घाटन सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने
किया। इस दौरान महिला मंडल की ओर से प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया
गया। बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों की पत्नियों की 14 महिला
समितियों के एकीकृत प्रयास से समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास को
भी यहां देखने को मिला।
पहले दिन मेले में कई दिव्यांगजनों को
व्हीलचेयर दिया गया। दो महिला पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के
लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट
योगदान के लिए दो महिला डॉक्टरों का सम्मान किया गया। पांच मेधावी
विद्यार्थियों को भी टैबलेट दिया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष मिली दत्ता के अलावा पूर्बिता रमैय्या, नमिता सहाय, रंजना सिंह व नेहा दास मौजूद रहीं।





