मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यावरण संरक्षण के लिए आनंद मार्ग ने बांटे 800 फलदार पौधे और बीज बॉल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पर्यावरण संरक्षण के लिए आनंद मार्ग ने बांटे 800 फलदार पौधे और बीज बॉल

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल तथा प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी) की ओर से 30 मई से 5 जून तक पर्यावरण सप्ताह अभियान चलाया गया।

इस दौरान गदरा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 800 फलदार पौधों तथा बीज बॉल का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को बीज बॉल बनाने की विधि भी सिखाई गई। शिव शक्ति परिवार, सबूत कल्याण संघ, प्रतीक संघर्ष समेत कई संस्थाओं को भी पौधरोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए गए।

संस्था के सुनील आनंद ने शुक्रवार को कहा कि पर्यावरण संकट का मुख्य कारण मानव का स्वार्थ और प्रकृति के प्रति संवेदनहीनता है। केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि मनुष्य के विचारों और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव भी जरूरी है।

उन्होंने नव्य मानवतावाद की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि पेड़-पौधे और जीव-जंतु भी पृथ्वी परिवार के सदस्य हैं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी मनुष्य की है।

संस्था के अनुसार पिछले 15 वर्षों में डेढ़ लाख से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। 'एक पेड़ कई जिंदगी' अभियान के तहत हर महीने लगभग दो हजार पौधे वितरित किए जाते हैं,ताकि पर्यावरण संतुलन और हरित आवरण को बढ़ावा मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें